शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिलीप नगर क्वालिटी सर्टिफाइड

गुणवत्ता आकलन में संस्था को मिले 83.03 प्रतिशत अंक

रतलाम । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा ने बताया की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के आकलन के लिए शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण कर राष्ट्रीय स्तर का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।
इस क्रम में राज्य स्तरीय दल द्वारा रतलाम शहर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिलीप नगर का गुणवत्ता आधारित आकलन 23 अक्टूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक किया गया था। आकलन के दौरान दिलीप नगर संस्था को 83.03 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इस आधार पर संस्था को क्वालिटी सर्टिफाइड घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *