


रतलाम 15 सितम्बर । स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत 17 सितम्बर को मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एण्ड अर्बन अफेयर्स द्वारा आयोजित ”इंडियन स्वच्छता लीग में देश भर के सारे शहरों के साथ रतलाम शहर भी भाग ले रहा है हमारी टीम का नाम है ”रॉयल रतलामी ओर हमारी टीम के कप्तान है महापौर श्री प्रहलाद पटेल ओर इस टीम का हिस्सा बनने के लिये नागरिक रॉयल रतलामी की लिंक https://innovateindia.mygov.in/swachhyouthrally पर रजिस्ट्रेशन करें।
महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी शर्मा, निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल जी वर्मा, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, धर्मेन्द्र व्यास, दिलीप गांधी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी व पार्शदगणों ने नगर के नागरिकों से अपील की है कि 17 सितम्बर को नगर निगम द्वारा आयोजित प्लाग रन, वेस्ट कलेक्शन ड्राईव, वेस्ट टू वंडर, प्रोडक्ट्स आर्ट एक्सिविशन हेतु रजिस्टर करें ओर पुरस्कार जीतें। वेस्ट टू वंडर प्रोडक्ट्स आर्ट एक्सिबिशन हेतु बनाये वेस्ट मटेरियल से कुछ ऐसा जिसे देखकर लोग हो जाए हैरान।