- योग निरोगी जीवन का आधार नशा नाश का द्वार
- योगमय नशामुक्ति आहूति में प्रत्येक भारतीय का योगदान

रतलाम। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शराब के नशे को हतोत्साहित करने वाली नवीन आबकारी नीति 2023 को लागू किये जाने पर “21 फरवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे दो बत्ती चौपाटी” पर धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया।
रतलाम नगर के युगपुरुष नगर विधायक चेतन्य काश्यप महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में नागरिकों की उपस्थिति आयोजित “धन्यवाद कार्यक्रम” में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर मुख्यमंत्री जी द्वारा शराब के नशे को हतोत्साहित करने के लिए लागू की गई नवीन आबाकारी नीति 2023 से होने वाले फायदों से अवगत कराया।
अतिथि स्वरूप मंच से समस्त आध्यात्मिक सामाजिक संगठनों द्वारा भी संबोधित कर धन्यवाद आभार व्यक्त किया जिसमें पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी म.प्र.पश्चिम प्रेमाराम पुनिया रतलाम युवा जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा ने भी योग से निरोग रहकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए मानसिक बौद्धिक शारीरिक संरचना में बदलाव कर रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है आज अमृत महोत्सव के तहत भारत विश्व पटल पर परचम तिरंगा लहरा रहा है जिसकी महत्ता से चिरपरिचित है हम विश्वगुरु की ओर अग्रसर हो रहें है।
मंच से संबोधित करते हुए जिला योग प्रभारी विशाल कुमार वर्मा द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल जी से योग आग्रह कर हर वार्ड में योग कक्षाएं संचालित कर योगमय यज्ञमय भक्तिमय हरा-भरा स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध रतलाम बनाने की बात कही।
वहीं पूर्व आईजी वेदप्रकाश शर्मा जी मध्यप्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष बनने पर नगर प्रदेश वासियों को योग आयुर्वेद स्वदेशी भारतीय शिक्षा बोर्ड बनने की राह पर जनजन के मानसपटल पर क्रांति की और अग्रसर करने की अलख जगाई ।
समस्त पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट युवा भारत महिला पतंजलि योग समिति किसान सेवा समिति जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम संगठन पदाधिकारी कर्मठ योग साधक सम्मिलित होकर जनजन में नशामुक्त रैली में सहभागिता कर युवा भारत का नवनिर्माण करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। उक्त जानकारी पतंजलि युवा भारत जिला महामंत्री सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य द्वारा दी गई ।