श्री मणिभद्र मंदिर की 14 वी वर्षगांठ 5 मार्च को

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा पिपली बाजार स्थित चमत्कारी हाजरा हजूर श्री मणिभद्र मंदिर की 14 वी वर्षगांठ दिनाँक 5 मार्च 2023 को बड़े हर्षोल्लास से मनाई जावेगी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कार्यक्रम के अंतर्गत विजयी मुहूर्त में मंदिर जी मे मणिभद्र देव का अनुष्ठान प्रारम्भ होगा।अनुष्ठान विधि कारक श्री मनीष मेहता रियावन वाले सम्पन्न करवाएंगे।भक्ति संगीत युवा गायक चिराग चोपड़ा व अभय चोपड़ा प्रस्तुत करेंगे।अनुष्ठान के अंतर्गत दोपहर 4 बजे 56 भोग एवं सुखडी गाजते बाजते श्री मणिभद्र देव को अर्पण किये जावेंगे। संध्या 4.30 बजे अनुष्ठान की पूर्णाहुति होकर महाआरती होगी। इस अवसर पर सकल श्रीसंघ जावरा के साथ बाहर से काफी श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेंगे। महाआरती के पश्चात सकल जैन श्रीसंघ का स्वामीवात्सल्य पिपली बाजार में होगा। इस अवसर पर नमिनाथ आंगी मंडल रतलाम द्वारा श्री मणिभद्र देव की आकर्षक अंगरचना की जावेगी ।पूरे मंदिर को विधुत एवं फूलों से सजाया जावेगा। श्री मणिभद्र भक्त मंडल जावरा ने समस्त श्री मणिभद्र देव के भक्तों से कार्यक्रम सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Play sound