रतलाम 03 मार्च 2023। उमंग स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस अन्तर्गत योजना और प्रशिक्षण कार्यक्रम क्रियान्वयन हेतु रतलाम जिला राज्य स्तर पर प्रशंसित हुआ है। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं डीवीसी समग्र शिक्षा अभियान श्री योगेश पाल के नेतृत्व में उमंग टीम के समग्र क्रियान्वयन से जिले ने सम्पूर्ण प्रदेश में विगत दो सप्ताहों में 77 तथा 78 प्रतिशत रिपोर्टिंग कर प्रथम स्थान की उपलब्धि प्राप्त की है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा ने बताया कि जिल्ो के सभी हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी से एक महिला और एक पुरुष शिक्षक को जिला स्तर पर 45-45 शिक्षकों की आठ बैंचेस में उमंग स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस अन्तर्गत चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री राजेश माहेश्वरी, सुरभि व्यास, गुरप्रीत कौर, प्रिया जोशी, श्री के.के. पाटीदार, श्री एम.एस. सोलंकी द्वारा 310 शिक्षकों को दिया जाकर उमंग स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस एम्बेसेडर नामांकित किया गया। रतलाम जिले के 186 स्कूलों में से 145 स्कूलों ने सत्र का संचालन कर रिपोर्टिंग की है। प्रशिक्षण उपरांत प्रत्येक विद्यालय को कक्षा नवीं, दसवीं, ग्यारहवी तथा बारहरी के माड्यूल्स दिए गए, जिसका विद्यालयों में उपयोग किया जा रहा है।
उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस अन्तर्गत किशोरावस्था की उम्र 10 से 19 के विद्यार्थियों को स्वजागरुकता, समानुभूति, अर्न्तवैयक्तिक सम्बन्ध, संवाद कौशल, सृजनात्मक चिन्तन, समालोचनात्मक चिन्तन, भावनाओं का प्रबंधन और तनाव प्रबंधन सहित जीवन कौशल, खेल खेल, कहानी, नाटक, केस स्टडी, मति मंथन, सामूहिक व व्यक्तिगत कार्य, अनुभावात्मक सीख चक्र का पालन कर अनुभव कराकर सिखाए जा रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री शर्मा, सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण देवडा, एडीपीसी श्री अशोक लोढा, एपीसी श्री सी.एल. सालित्रा, आनलाईन क्लासेस प्रभारी श्री जितेन्द्र जोशी, श्री रोहित जोशी, या जैन आदि ने उमंग टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कम्प्युटर आपरेटर अंजलि पंड्य, अमित वर्मा, भरत शर्मा एवं रोहित पाटीदार का उल्लेखनीय योगदान रहा।