महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने दी स्वीकृति
रतलाम 3 मार्च । मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनवरी 2023 से विनियमित कर्मचारियों के वेतन में की गई 9 प्रतिशत मंहगाई भत्ते की बढ़ोत्तरी के तहत महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने नगर निगम विनियमित कर्मचारियों को जनवरी माह से 9 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की जिस पर 3.00 लाख प्रतिमाह व्यय होगा।