रतलाम । शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों एवं शिक्षकों के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन करता है । इसी संदर्भ में कल 27 अगस्त 2023 रविवार प्रात: 9.00 बजे नेहरू स्टेडियम रतलाम में 100 मीटर दौड़ एवं भाला फेंक, गोला फेक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे एवं विजेताओं को 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर शाम 4.00 बजे पुरस्कृत किया जाएगा । उपरोक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं सचिव दिलीप वर्मा तथा प्रतियोगिता प्रभारी चंद्रशेखर लश्करी, रघुनाथ खराड़ी, नरेंद्र सिंह राठौड़, राधेश्याम तोगड़े ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में विजेताओं को 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे । प्रतियोगिता में भाग लेने का अनुरोध डॉ. सुलोचना शर्मा, मुरलीधर चांदनी वाला, गोपाल जोशी, ओ.पी. मिश्रा, कृष्ण ठाकुर, दशरथ जोशी, मदन लाल मेहरा, अर्पित मेहरा, मनोहर प्रजापति, अनिल जोशी, भारती उपाध्याय, वीणा छाजेड़, मिथिलेश मिश्रा, कविता सक्सेना, रक्षा के कुमार, नूतन मजावदिया, देवेंद्र वाघेला आदि ने उक्त खेलप्रेमियों से स्पर्धा में उपस्थित होकर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने का अनुरोध किया है।