


रतलाम । श्री सिंधु सेना समिति श्रीलाल सांई चालिहा महोत्सव समिति द्वारा श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में आयोजित 40 दिवसीय पूज्य चालिहा महोत्सव का आज भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ।
आज बहिराणा साहेब एवं गरबारास बहिराणा साहेब की सेवा श्रीमती रूकमणी आवतानी, मुरलीधर आवतानी, चंद्रप्रकाश आवतानी, देवानंद खत्री द्वारा किया गया साथ ही लंगर प्रसादी सेवा श्री आवतानी एवं खत्री परिवार की गई । श्री सिंधु सेना समिति श्रीलाल सांई चालिहा महोत्सव समिति के रमेश चोयथानी ने बताया कि 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव के समापन पर आज सिंधी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया । इस अवसर पर प्रकाश गोलानी (डॉक्युमेंट्री फिल्म निर्माता एवं अभिनेता), पुलकित दलवानी (आईआईटी खडग़पुर), रेवा शर्मा (लॉन टेनिस राष्ट्रीय खिलाड़ी), अवनी शर्मा (लॉन टेनिस राष्ट्रीय खिलाड़ी), गुंजन प्रितवानी (टॉपर ऑफ बी.कॉमर्स)आदि प्रतिभाओं का सम्मान श्री कालिका माता सेवा मंडल अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, सिंधी पंचायत के मुरलीधर आवतानी, कमलेश दरवानी, हाशु कल्याणी, सिंधु सेना महिला शाखा अध्यक्ष सुनीता आवतानी ने शॉल, श्रीफल तथा मोमेटों प्रदान किया ।
चालिहा महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित गरबारास नेहा कल्याणी, नीता इसरानी, वीणा आवतानी, नम्रता करनानी, दिव्या जवरानी के मार्गदर्शन में भव्य गरबारास आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने बड़ चढ़कर बड़े उत्साह से हिस्सा लिया एवं गरबारास किया। इस अवसर पर लक्की ड्रा भी खोला गया। गरबारास एवं लक्की ड्रा में विजेताओं को वीना आवतानी, उषा खत्री, सुनिता आवतानी द्वारा पुरूस्कार प्रदान किए गए । गरबारास में भजन एवं गरबों की प्रस्तुति लाल सांई बहिराणी मण्डली के विनोद छेतिया, दिपेश छेतिया, स्वीटी आसरानी, सौरभ मोदी द्वारा दी गई।
आपने बताया कि 40 दिनों आयोजित होने वाले महोत्सव में प्रसादी बनाने की सेवा विन्नी जसूजा ने की एवं लंगर प्रसादी वितरण सेवा महेश गिरधानी, मीरा दादी, कांतिलाल चंदानी, नरेन्द्र मेघानी, हरिश पंचवानी, संजय नेनानी, योगेश सन्यानी, सुशील फुलवानी, अशोक जसूजा आदि के द्वारा की गई तथा पूरे कार्यक्रम का फेसबुक लाईव प्रसारण एवं हॉल डेकेरोशन सुमित कुकरेजा एवं सौरभ मोदी द्वारा किया गया ।
चालिहा महोत्सव में विनोद करमचंदानी, सिंधी पंचायत के प्रमुख पंकज शर्मा, हरि फुलवानी, विशाल गनवानी के साथ ही समाज के वरिष्ठ हीरालाल करमचंदानी, रमेश, जय चंदानी, रमेश नाथानी, रामलाल चंदानी, शैलेन्द्र कृपलानी, रमेश करनानी, राजु परियानी, राजकुमार धनवानी, आशा कुगवानी, डिम्पल भाग्यानी आदि का विशेष सहयोग रहा ।
कार्यक्रम में रामलाल चंदानी, सुशील फुलवानी, सतीश हेमनानी, चन्द्रप्रकाश अवतानी, हरिश मोतियानी, राम लालचंदानी, अशोक हेमनानी, रमेश हेमनानी, हरि फुलवानी, डॉ. विशाल गनवानी, नीता इसरानी, कांता लालचंदानी, नेहा कल्याणी, राजकुमारी हेमनानी, आदि समाज के गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सिंधी पंचायत के रमेश चोयथानी, सिंधु सेना अध्यक्ष चंदन मोतियानी, नगर अध्यक्ष योगेश सत्यानी ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिंधी समाज के गणमान्य नागरिकों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन सुंदर केवलरमानी एवं सुनीता आवतानी ने किया ।