रतलाम । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी के नेतृव में वृद्धाश्रम पर सफाई अभियान एवं मिठाई बिस्कुट वितरित किए गए । इसी के साथ अन्य क्षेत्रों में भी सफाई कार्य किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रुप से कार्यक्रम प्रभारी गोपाल शर्मा, भाजपा सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल प्रभारी राकेश परमार, मुस्लिम राष्ट्रिय मंच जिला संयोजक इलियास अहमद कुरेशी, मोर्चा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य सलीम कुरैशी, मेव समाज प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्षद सलीम मेव, पूर्व मदरसा बोर्ड जिला अध्यक्ष मुबारिक शेरानी, जिला उपाध्यक्ष वाजिद उफऱ् बाबी, जिला प्रवक्ता शेख अज़हरुद्दीन, मंडल अध्यक्ष रईस कुरैशी, अरमान खान, जाकिर उफऱ् फक्का, सादिक कुरैशी, अरूण डिंडोर, अफसर शैरानी, अब्दुल शेरानी, यासीन कुरैशी, आजाद भाई, मुंशी वकील आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।