
जोधपुर । हथियारों के जखीरे को इक_ा करके विश्व शांति की कल्पना करना इससे बड़ा धोखा और कोई नहीं हो सकता उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने महावीर भवन निमाज की हवेली ने आचार्य सम्राट डॉ श्री शिव मुनि जी की 79 जयंती पर जानकारी देते हुए कहा कि सात्विक आहार के बिना सात्विक विचारों का निर्माण असंभव है आहार का विचारों के साथ गहरा संबंध है।
जैन संत ने बताया कि देश के लोकप्रिय राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में प्रतिवर्ष विश्व शांति पुरस्कार महान हस्तियों को प्रदान किया जाता है । राष्ट्रसंत ने कहा कि डॉ एपीजे कलाम विश्व शांति पुरस्कार 2020 का समिति ने आचार्य सम्राट डॉ शिव मुनि जी को प्रदान करने का निर्णय लिया है या संपूर्ण समाज के लिए गौरव का विषय है मुनि कमलेश ने कहा कि आचार्य सम्राट की 79 जन्मदिवस पर सूरत में 18 सितंबर को गरिमामय ढंग से प्रदान किया जाएगा।
जैन संत ने कहा कि आचार्य सम्राट का जन्मदिन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ जोधपुर की ओर से 16 से 18 सितंबर तक सामायिक दिवस ए काश ना दिवस एवं गोरक्षा दिवस के रूप में प्रतिदिन प्रात: 9:00 बजे मुनि कमलेश के सानिध्य में मनाया जाएगा । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली रजिस्टर्ड के द्वारा 18 राज्यों में हजारों कार्यकर्ता तीन दिवसीय जयंती समारोह मनाएंगे जिसमें अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानकवासी श्रमण संघ सहित सभी संस्थाओं से आभार करेंगे कम से कम एक हजार आठ अभय दान देने का काम करें कोरोनावायरस महामारी में कितनी गौशाला आर्थिका के भाव में संकटकालीन दौर से गुजर रही है जीवदया और अहिंसा ही धर्म का असली प्राण है कौशल मुनि अक्षत मुनि ने विचार व्यक्त किए । घनश्याम मुनि जिने मंगलाचरण किया।