श्रीमती कलावती पोरवाल का निधन, श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा (नि प्र) स्वर्गीय मोहनलाल जी पोरवाल की धर्मपत्नी व जगदीश, अशोक ,विजय पोरवाल की पूज्य माताजी श्रीमती कलावती पोरवाल का 82 वर्ष की उम्र में हृदयघात रुकने से आकस्मिक निधन आज गुरुवार को हो गया आप नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद् ,सामाजिक कार्यो में अग्रणी भाजपा के नेता अशोक पोरवाल सर की माताजी है आपकी माताजी धार्मिक कार्यो एवं जीवदया के प्रति सदा लगनशील रहतीं थी आप अपने पिछे भरापुरा परिवार छोड़कर परम् पिता परमेश्वर के चरणों में चले गये।
श्रीमती कलावती पोरवाल की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान 66 सोमवारिया जावरा से प्रात: 11.30 बजे कोविड 19 के चलते प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए निकली व आनन्दी हनुमान शमशान घाट जावरा अन्तिम संस्कार हुआ । तीनो पुत्रो ने मुखाग्नि दी। गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय श्रीमती कलावती पोरवाल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।