अड़ी डालकर शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाला एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर

आगर मालवा । सहा. जिला मीडिया प्राभारी आगर मालवा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13-09-20 को कैलाश पिता जोरावरसिंह सौंधिया नि. ग्राम ढढेड़ा थाना कानड़ अपने निजी कार्य से कानड़ आया था, जहां धानीखेड़ी का कमल पिता मेहरबान उसे मिला जो उसे चैनसिंह के ढाबे पर ले गया और ब्याज पर रूपये मांगे, मना करने पर देख ले ने की धमकी दी, उसके अगले दिन दिनांक 14-09-20 को कैलाश अपने भाई राहुल के साथ ग्राम कबुलि से वापस आ रहा था, और जब पालिवाल पेट्रोल पंप के पास गुमटी पर चाय पी रहे थे तभी आरोपी कमल पिता मेहरबान सिंह गुर्जर, कमल पिता निर्भयसिंह एवं देवकरण गुर्जर नि. कोलिया तथा तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाईकलों से आये और कैलाश से शराब पिने के लिए पैसे मांगने लगे मना करने पर सभी आरोपीयों ने कैलाश को लाठी और कुल्हाड़ी से मारना शुरू कर दिया जिससे उसके हाथ पैर आदि शरीर पर गंभीर चोटें आई, भागने की कोशिश करने पर सभी आरोपीयों ने उसको पकड़ कर मारपीट की ।
आरोपी कमल पिता मेहरबान जाति गुर्जर नि. धानीखेड़ी उम्र 35 साल ने न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी सुश्री प्रथा श्रीवास्तव के समक्ष पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए समर्पण किया, अनूप कुमार गुप्ता एडीपीओ आगर द्वारा थाना प्रभारी कानड़ को सूचित कर डायरी बुलवाई गई, पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष डायरी प्रस्तुत कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमाण्ड मांगा, न्यायालय द्वारा कारण उचित पा कर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया ।

Play sound