श्रीमती सुराणा की 13वी पुण्यतिथि पर अन्नक्षेत्र जावरा में गरीबों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए

जावरा (अभय सुराणा) । धर्मनिष्ठ सुश्राविका सरलता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय श्रीमती राजीबाई सुराणा (धर्मपत्नी समाज रत्न श्री कनकमलजी सुराणा) कि आज 13वी पुण्यतिथि पर अन्नक्षेत्र जावरा में गरीबों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए उल्लेखनीय की कोविड-19 के चलते वर्तमान में अन्न क्षेत्र में भोजन बिठाकर नहीं कराया जा रहा है बल्कि सभी को भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हे। इस अवसर पर सुराणा परिवार के सदस्य उपस्थित थे। ममतामई मां को आज उनकी पुण्यतिथि पर घर पर नमस्कार महामंत्र के जाप कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।