रतलाम । एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दिनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जंयति पर भारतीय जनता पार्टी ने दिनदयाल नगर स्थित पं.दिनदयाल उद्यान मे स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि कोरोना को ध्यान रखते हुए पार्टी द्वारा आयोजित श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का स्वरूप संक्षिप्त रखा गया था। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर श्री शेलेन्द्र डागा तथा मंडल अध्यक्ष श्री जयंवत कोठारी ने संबोधित करते हुए पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओ ने अंत्योदय के विचार को जन-जन तक पहुंचाने एवं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का संकल्प लिया। श्रृद्धांजलि कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष द्वय श्री नीलेश गांधी, श्री मयूर पुरोहित, मंडल प्रभारी श्री राकेश परमार श्री मोहन वर्मा, श्री राजेश रांका, श्री राकेश नागर, श्री हेमंत राहोरी, श्री झरनेश पांचाल , श्री संतोष बैरागी, श्री कृष्ण सोनी, श्री अभय जैन, श्री राकेश मीणा ,श्री करण वषिश्ठ, श्री महेन्द्र चंद्रावत, श्रीमति सीमा अग्रवाल जी उपस्थित थी।कार्यक्रम का संचालन श्री नंदकिशोर पंवार तथा आभार श्री नीलेश गांधी ने व्यक्त किया।