गुरु रमेश आस्था केन्द्र का उद्घाटन एवं जैन दिवाकरीय प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म.सा. के 72 वे जन्मदिवस पर 4 दिवसीय क्रार्यकम दलौदा मे

जावरा (अभय सुराणा) । भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र दलोदा के अध्यक्ष रमेश भंडारी महामंत्री राजू भाई संचेती कोषाध्यक्ष श्री इंद्रमल जैन ने बताया कि जैन दिवाकरीय आगम मनस्वी श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म.सा. उपप्रवर्तक श्री चन्द्रेश मुनि जी म.सा. सेवाभावी श्री अभिजीत मुनि जी म.सा. तपस्वी श्री अरिहंत मुनि जी म.साआदि ठाणा 4 एवं अरिहंत आराधिका तपस्विनी महासती श्री विजया श्री जी सुमन आदि ठाणा के पावन सानिध्य में 22फरवरी से 25 फरवरी चार दिवसीय क्रार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 22 फरवरी 2024 श्री शातिनाथ जाप अनुष्ठान 23 फरवरी सामायिक दिवस 24 फरवरी नवकार महामंत्र जाप अनुष्ठान।25 फरवरी गुरु रमेश आस्था केन्द्र का उद्घाटन ,जैन दिवाकरीय आगम मनस्वी प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म.सा. का 72 वाँ जन्मदिवस एवं अंरिहत आराधिका महासती विजयाश्री सुमन का 50 वाँ दीक्षा दिवस एवं अन्य महापुरुषों के जन्मदिवस दीक्षा दिवस पर गुणानुवाद समय प्रात: 9 बजे से स्थान भगवान महावीर स्वास्थ्य केन्द्र परिसर गुणशीलक उघान दलौदा पर आयोजित किया जा रहा है। श्री वर्धमान स्नथाकवासी जैन सेवक संग विपिन जैन सचिव ललित जैन एवं भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Play sound