रतलाम। नगर परिषद नामली अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार कर अपात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देने पर तत्कालीन सीएमओ अरुण ओझा एवं नगर परिषद अध्यक्ष नरेंद्र सोनावा के विरुद्ध प्रभारी अपर तहसीलदार टप्पा नामली के माध्यम से थाना नामली पर अप क्र 366/2019 धारा 409, 420, 467, 468, 471 भादवी का पंजीबद्ध किया गया। थाना नामली पुलिस द्वारा अनुसंधान के दौरान धारा 34 भादवि एवं धारा 13(1) ग (घ)( प प) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का इजाफा किया गया। दिनांक 31.08.2020 को आरोपी अरुण ओझा को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री अभिलाष भलावी के नेतृत्व में थाना नामली से टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा फरार चल रहे आरोपी राजेश पिता प्रेमचंद उत्तमनी निवासी संतराम सिंधी कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – राजेश पिता प्रेमचंद उत्तमानी निवासी संतराम सिंधी कॉलोनी इंदौर।
सराहनीय भूमिका – उनि अनुराग यादव, सै. 1163 विजय जादौन की सराहनीय भूमिका रही।