

रतलाम। तेजस्वी भारत की बेटी संस्था के अंतर्गत दिनांक 24 फरवरी 2024, शनिवार को महिलाओं के लिए भजन प्रतियोगिता रखी गई। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व प्रतियोगिता के माध्यम से अपने गायन कला का प्रदर्शन प्रदर्शन किया ।संस्था आए दिन महिलाओं से संबंधित कार्यों का आयोजन करती रहती है। संस्था का उद्देश्य है की महिलाएं आगे बढ़े। इस प्रतियोगिता का आयोजन काटजू नगर स्थित पचौरी सभागृह में किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रुचिता कबरा, उपाध्यक्ष किरण शर्मा ,सचिव राखी व्यास, सरोज त्रिपाठी, माधवी दुबे, नीलिमा चापर, पदमा उपाध्याय, रेखा शर्मा, सुधा बघेल, योगिता कुशवाह, शकुंतला पंड्या, नूतन भट्ट, विनीता नागोरिया, संध्या सोनी,सविता तिवारी, मुक्त आदि महिलाएं उपस्थित रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं में माधवी क्षीरसागर, रमा कसेरा, सुधा बघेल, सतनाम सलूजा, मधु कृष्णानी,सुधा वर्मा, मधु कांता सोमानी, मंजू शर्मा, रेणु शर्मा, शकुंतला बघेल,दीक्षा टांक,सुषमा दवे, रेखा मजावदिया,अमिता उपाध्याय, सुनीता शर्मा, सरिताजी,माधवी जी आदि ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका श्यामा भट्ट, डिंपल दख, स्नेहा नाहर ,राधा जाजू ने निर्णायक की भूमिका निभाई साथ ही निर्णायक ने अपनी तरफ से प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय विजेताऔ को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार रेखा मजावदिया, द्वितीय पुरस्कार दीक्षा टांक व तृतीय पुरस्कार माधवी दुबे को प्राप्त हुआ। मंच का संचालन सुधा गुप्ता एवं जयश्री कुलकर्णी ने किया तथा आभार सतनाम सलूजा ने माना। कार्यक्रम की जानकारी संस्था की कोषाध्यक्ष नीता कलवा ने दी।