म.प्र.लेखक संघ का भव्य आयोजन

रतलाम। दि. 25 फरवरी 2024 को स्थानीय रामकृष्ण आश्रम जवाहर नगर के सभागार में म.प्र. लेखक संघ रतलाम इकाई द्वारा अपने वार्षिकोत्सव समारोह के तहत एक भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया । इस बृहत काव्य समागम में रतलाम तथा बाहर से पधारे अनेक कवियों, गीतकारों व शायरों ने शिरकत करते हुए अपनी अपनी इंद्रधनुषी छटाओं से सजी रचनाओं द्वारा अद्भुत समा बांधा तथा श्रोताओं को रस विभोर किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रतलाम इकाई के परामर्शदाता वरिष्ठ कवि एवं गीतकार डॉ.प्रकाश उपाध्याय द्वारा की गई । मुख्य अतिथि इंदौर के ख्यातनाम साहित्यकार व कवि श्री सदाशिव “कौतुक” तथा विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध गीतकार श्री हरिशंकर भटनागर रहे ।
कार्यक्रम का मंगलाचरण शहर की उभरती संगीत साधिका एवम कवियत्री श्रीमति कविता व्यास ने अपने मधुर कंठ से सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। तदुपरांत उपस्थित अतिथि कवियों व शायरों का स्वागत रतलाम इकाई अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र उपाध्याय व अन्य इकाई सदस्यों ने किया ।
इस अवसर पर प्रसिद्ध गीतकार एवं वरिष्ठ कवि श्री हरिशंकर भटनागर का शाल एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया । इसीके साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर के ख्यात साहित्यकार श्री सदाशिव “कौतुक” को भी शाल व अभिनंदन पत्र द्वारा सम्मानित किया गया । इसी क्रम में श्री जुझार सिंह भाटी का भी सम्मान संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया।
आयोजित काव्य कुंभ में इंदौर से पधारे मशहूर शायर श्री बालकराम “शाद” , श्री आर.डी.माहौर”राही”, श्री प्रेम सागर , श्री ओमप्रकाश जोशी”बब्बू” , श्री दिनेश वर्मा “दानिश” , श्री मनोहर सोनी “बाबा” , श्री विजेन्द्र यादव , देवास से पधारे विख्यात हास्य कवि श्री पंकज जोशी , जावरा से पधारे गीतकार श्री राजेन्द्र श्रोत्रिय व श्री मनोहर मधुकर,महू से पधारे श्री विमल सक्सेना व श्री विनोद सिंह गुर्जर इत्यादि आमंत्रित कवियों के साथ साथ विख्यात हास्य कवि श्री धमचक मुल्तानी उभरती गजलकार श्रीमति आशा रानी उपाध्याय, डॉक्टर गीता दुबे,श्री कैलाश वशिष्ठ , श्री श्याम सुंदर भाटी ,श्री सुभाष शर्मा ने रचना पाठ किया।
संस्था के पदाधिकारी गण श्रीमति रजनी व्यास , श्री सुभाष यादव , श्री मुकेश आचार्य,श्री जन्मेजय उपाध्याय,श्री सुरेश माथुर,श्री प्रकाश हेमावत ,श्री जवेरीलाल गोयल आदि संस्था के सक्रिय सदस्यों की सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहा। प्रसिद्ध गीतकार डॉ.प्रकाश उपाध्याय व श्री हरिशंकर भटनागर ने भी मधुर गीतों की प्रस्तुति दी ।
काव्य कुंभ में पवित्र व ओजस्वी राममय वातावरण निर्मित करनेवाली प्रभावी रचनाओं के साथ ही प्रेम , श्रृंगार , राष्ट्रीयता , देश समाज के मौजूदा हालात , निजी जिंदगी के दु:ख सुख इत्यादि को प्रदर्शित करने वाली शानदार व रस विभोर करती इंद्रधनुषी रचनाओं का पाठ किया गया । लगभग चार घंटे तक चले इस सुंदर आयोजन ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन हास्य कवि श्री जुझार सिंह भाटी एवम कार्यक्रम के संयोजक दिनेश “दीपक” ने किया । अंत में श्री जी.एस.खींची द्वारा आभार प्रदर्शन से इस यादगार कार्यक्रम का समापन हुआ ।