कॉर्पोरेशन क्रिकेट क्लब द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेन्ट का शुभारंभ

रतलाम। कॉर्पोरेशन क्रिकेट क्लब द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेन्ट का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रिडा भारती के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने की। विशेष आतिथ्य भाजपा नेता पूर्व एल्डरमेन महेश अग्रवाल ने प्रदान किया । अन्य अतिथियों में भाजपा युवा नेता अभय लोढ़ा, मिलन राखेचा राहुल श्रीवास्तव, निखिल मिश्रा, भूपेंद्रसिंह उपस्थिति रहे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, बॉल खेलकर टुर्नामेन्ट का शुभारंभ किया। क्लब अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा एवं पदाधिकारियों ने आभार माना ।