कालूराम को मिला आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला

रतलाम 03 मार्च 2024। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिला चिकित्सालय रतलाम में पार्शल हिप रिप्लेसमंट ऑपरेशन करने में सफलता मिली है । ग्राम गडावदिया तहसील रावटी जिला रतलाम के कालूराम पिता नंदाजी के परिवारजनों ने बताया कि कालूराम जी बाथरूम जाते समय अचानक गिर गए जिसके कारण शुरूआत में घर के सदस्यो ने इसे साधारण चोट समझा औैर आसपास के चिकित्सकों से इलाज कराया।
स्वास्थ्य लाभ ना मिलने के कारण उन्होने सरकारी अस्पताल में कालूराम की जांच कराई तो डॉ. अभिनव जैन और डॉ. भरत निनामा ने जांच कर बताया कि हडडी में ऑपरेशन कराना जरूरी है। इस पर कालूराम को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहॉ उनका पार्शल हिप रिप्लेसमंट की सर्जरी जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत निनामा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव जैन, एनस्थिीशिया विशेषज्ञ डॉ. महेश मौर्य, नर्सिग ऑफिसर मोनिका एवं टीम द्वारा की गई।
सर्जरी के बाद उनके परिवार के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय की टीम एवं सरकार को धन्यवाद दिया है। सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने चिकित्सकों एवं स्टॉफ को संवेदनशील रहकर सवाऐं प्रदान करने के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की है। कालूराम का संपर्क नंबर 9755777067 है ।