महिलाओ ने प्रधानमंत्री मोदी को सुना लाइव

पिपलौदा (अभय सुराणा) । मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण व सहकार्यशाला का आयोजन विकासखण्ड कार्यालय पर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअलि कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओ से सीधा संवाद किया। आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, जिला मंत्री सोना शर्मा, भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन, सहायक जिला प्रबंधक अभिलाष सोनी अतिथि थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मा सरस्वती के चित्र पर मालार्पण व दीपप्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत विकासखण्ड प्रबंधक आरएस परमार, सहायक प्रबंधक संगीता गरवाल ने किया।
प्रधानमंत्री की बीमा योजना का लाभ ले महिलाए
इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कटारिया ने महिलाओ के हितों की रक्षा के लिए बनाई गई मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। जिला मंत्री शर्मा ने महिलाओ को समूह के माध्यम से आगे बढ़ने और परिवार की आर्थिक मजबूती के बारे में जानकारी दी। मण्डल अध्यक्ष जैन ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा व अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने का आग्रह किया। अतिथियों द्वारा समूह की महिलाओं को करीब 25 लाख के सीसीएल चेक का वितरण किया गया
महिलाओ ने सुनाई सफलता की कहानी
कार्यशाला के दौरान स्व सहायता समूह की महिला संगीता जाट, अनिता बागिया, रानू दडिंग, कविता व सोहन बाई ने अपनी अपनी सफलता की कहानी को सबके समक्ष रखा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने पर बैंक सखी कृष्णा कपासिया, बुलबुल बैरागी, दीपमाला राठौर का सम्मान प्रशस्ति पत्र भेट कर किया।
हाथों से बनी वस्तुओं की लगाई प्रदर्शनी
महिलाओ द्वारा अपने हाथों से निर्मित वस्तुओं की प्रर्दशनी लगाई जिसे अतिथियों ने निरीक्षण कर सामग्री का क्रय कर कार्यो की सराहना की। संचालन जितेंद्र रायकवार ने किया आभार सहायक विकासखण्ड प्रबंधक संगीता गरवाल ने माना।
7 मार्च को लगेगा रोजगार मेला
विकासखण्ड प्रबंधक परमार ने बताया कि 7 मार्च गुरुवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन विकासखण्ड कार्यालय पिपलौदा पर होगा जहां गार्ड व सुरक्षा कर्मी भर्ती हेतु आवेदन लिए जावेगे।