श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित निगम के साधारण सम्मेलन में महापौर श्री पटेल ने अपने कार्यकाल का द्वितीय बजट प्रस्तुत किया

9 मार्च को बजट पर होगा विचार-विमर्श एवं निर्णय/स्वीकृति

????????????????????????????????????

रतलाम 7 मार्च । निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित निगम के साधारण सम्मिलन में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने कार्यकाल का द्वितीय अर्थ वर्ष 2024-25 आय-व्यय पत्रक (बजट) प्रस्तुत किया। प्रस्तुत बजट पर विचार-विमर्श एवं निर्णय/स्वीकृति हेतु 9 मार्च शनिवार को प्रातः 11ः00 बजे से निगम का साधारण सम्मिलन निगम सभागृह में आयोजित किया गया है।
आयोजित सम्मेलन में सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक 31 के नव निर्वाचित पार्षद श्री करण कैथवास का फुलमाला व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
निगम के साधारण सम्मिलन में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में परिषद् के समस्त सम्मानीय सदस्यों तथा रतलाम नगर के समस्त नागरिकों एवं नगर निगम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार आपका सहयोग मुझे प्राप्त हुआ है ऐसा ही सहयोग हमें भविष्य में भी प्राप्त होता रहेगा तथा हम सभी एकजुट होकर नगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा ऐसे उल्लेखनीय विकास कार्य करेंगे जो कि सदैव याद रहें।
मैं रतलाम नगर निगम का इस परिषद् में अपने कार्यकाल का द्वितीय बजट अर्थवर्ष 2024-2025 का प्रस्तुत कर रहा हॅू, जिसमें रतलाम नगर के सम्पूर्ण विकास तथा नगर के समस्त नागरिकों को यथासम्भव मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए नगर के सौन्द्रर्यीकरण एवं व्यवस्थापन का प्रयास इस बजट के माध्यम से किया गया हैं।
मध्यप्रदेष नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम 2021 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार निगम द्वारा प्रदेश में सर्वे प्रथम -प्रथम चरण में 61 अनाधिकृत कॉलोनियॉ में नागरिक अधोसंरचना और भवन अनुमति देने के साथ ही निगम के स्वंयम के मद से 22 करोड़ के कार्य प्रारंभ किये गए है। कई कॉलोनीयों में तो कार्यपूर्ण भी हो गए है तथा कुछ में कार्य प्रगति पर है, बची हुई कॉलोनियों में भी जल्द ही कार्य प्रारंभ किये जावेगे। दूसरे चरण में 64 कॉलोनियों में भी नागरिक अधोसरंचना और भवन अनुमति की कार्यवाही प्रारंभ होकर अंतिम चरण में है, जल्द ही इनमें भी विकास कार्य करवाये जावेगे।
शहर को सुन्दर एवं सुविधा युक्त बनाने तथा आम व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाये जाने हेतु नगर के चौमुखी विकास हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है जो आप सभी को ज्ञात है। वर्ष 2024-25 के बजट में रोड निर्माण हेतु रू. 55.85 करोड़, स्वच्छता पर कार्य हेतु रू. 36.00 करोड़, शहर के नाला/नालीयो का निर्माण हेतु रू. 05.00 करोड़, नवीन पाईप लाईन स्थापना हेतु (अमृत 2.0 योजना को छोडकर) रू. 05.00 करोड़, नवीन उद्यान विकास हेतु रू. 9.25 करोड़, एम.पी. 43 एवं हार्कस झोन एवं मछली एवं मटन मार्केट हेतु रू. 6.00 करोड़, शहर के सौन्द्रर्यीकरण एवं कालिका माता लोक रू. 3.00 करोड़, सिंहस्थ मद में नवीन बस स्टेण्ड निर्माण हेतु रू. 7.00 करोड़, नवीन वाहन खरीदी हेतु रू. 11.00 करोड, विभिन्न मेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु रू. 1.15 करोड़, कुत्तो के बधियाकरण हेतु 1.00 करोड़।
इसके अतिरिक्त अन्य अनावश्यक व्ययों में कटौती एवं आवश्यक व्ययां में वृद्धि कर बजट आय व्यय पत्रक मदों में संशोधन के उपरांत अर्थ वर्ष 2024-25 के आय-व्यय पत्रक (बजट) जिसमें विभिन्न मदों की आय रूपये 38447.15 (तीन अरब चौरासी करोड़ सैतालीस लाख पन्द्रह हजार रूपये) व इसके विरूद्ध व्यय रूपये 38431.50 (तीन अरब चौरासी करोड़ इक्कतीस लाख पचास हजार रूपये) जिसमें रूपये 15.65 (पन्दह लाख पैसठ हजार रूपये) की बचत अनुमानित कि गई है।
नगर निगम राजस्व में वृद्धि हेतु निरंतर प्रयास किये जाकर निगम के समस्त विभागों में वसुली में तेजी लाई जा रही है साथ ही सम्पत्तिकर निर्धारण का सर्वे किये जाने का कार्य भी करवाया जा रहा है, नगर में अवैध नल कनेक्शनों का सर्वे करवाया जाकर उन्हें नियमित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है ताकि निगम की आय में वृद्धि हो सकें। निगम की ऐसी सम्पत्तियॉ जिनका विक्रय किया जाकर निगम को आय प्राप्त हो सकें उनके विक्रय किये जाने की कार्यवाही भी त्वरित रूप से की जावेगी।
मैं सम्मानीय सदस्यों से आग्रह करता हॅॅूं कि इस निगम को अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो इस हेतु अपना सहयोग प्रदान करें जैसे बकाया एवं वर्तमान सम्पत्तिकर, जलकर एवं दुकानों का किराया वसूली के लिए नागरिकों को प्रेरित कर सहयोग करें। जिससे नगर निगम को करों की राशि समय पर प्राप्त हो सकें एवं अपने प्रयासों से केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार से भी शहर के विकास कार्यो के लिए राशि उपलब्ध कराने में सहयोग करें । ऐसी अपेक्षा में सम्मानीय सदस्यों से रखता हूॅ।
अंत मे, मैं नगर निगम रतलाम के विकास कार्यो में सतत् सहयोग करने वाले प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन जी यादव , मा0श्री कैलाश जी विजयवर्गीय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री, मा0 श्री गुमानसिंह डामोर क्षेत्रीय सांसद एवं मा0 श्री चेतन्य जी काश्यप मंत्री -सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उघोग विभाग म.प्र. शासन एवं नगर विधायक , जिला प्रशासन, निगम प्रशासन, मेरे परिषद् के सम्मानीय साथीगण, पत्रकार बंधुओं , प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया, नगर पालिका निगम कर्मचारी यूनियन/संघ एवं समस्त सफाई कर्मचारी यूनियन/संघ द्वारा निगम के संचालन हेतु समय-समय पर आपके द्वारा दिये गये सुझावों के लिए भी आपकों धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ एवं शहर की प्यारी जनता का ह्दय से धन्यवाद प्रकट करता हूॅ।
आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से ही वर्तमान निगम परिषद् के कार्यकाल में मेरे द्वारा नगर के विभिन्न विकास कार्य करवाये गये तथा शहर की दशा एवं दिशा को परिवर्तित करने के सकारात्मक प्रयास किये जा रहें है। आशा है कि आगामी समय में भी आपका सहयोग इसी प्रकार मुझे प्राप्त होता रहेगा।
अंत में मैं पक्ष एवं विपक्ष के सभी सम्मानीय साथियों का भी व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ कि मुझे उनका सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ है तथा भविष्य में भी प्राप्त होगा।
बैग के साथ हुआ बजट प्रस्तुत
अर्थवर्श 2024-25 के बजट की कॉपी बैग के साथ सदस्यों को प्रस्तुत की गई जिस पर सम्मानित सदस्यों द्वारा प्रसन्नता प्रकट की गई।
साधारण सम्मिलन के सभी प्रस्ताव हुए पारित
आयोजित सम्मेलन में शहर के सभी टू लेन ओर फोर लेन मार्गो के सेन्ट्रल लाईट पोल पर प्रचार प्रसार हेतु स्मकलाईट बोर्ड के निर्माण, संचालन, रखरखाव को लायसेंस शुल्क के आधार पर 5 वर्श्ष् की अवधि के लिये दिये जाने हेतु निविदा आमंत्रण पर चर्चा उपरान्त पारित किया गया।
अमृत सागर तालाब उद्यान में मनोरंजन पार्क के राजस्व सृजन, संचालन, रख रखाव और विकास के लिए एजेंसी का पीपीपी मोड निजी फर्म द्वारा संचालन/संधारण करने संबंधी उच्चतम निविदा दर राषि रूपये 12.00 लाख प्रतिवर्ष तथा प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने नगर निगम विकास शाखा के आवंटित भवन/भूखण्ड की लीज अवधि आगामी तीस वर्ष के लिये बढ़ाये जाने के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया गया। इसके अलावा आयोजित सम्मेलन में सम्मानित पार्षदगणों द्वारा पुछे गये 11 प्रश्नों पर चर्चा की जाकर उत्तर दिये गये।
आयोजित निगम के साधारण सम्मिलन में नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा, महापौर परिषद सदस्य व पार्षदगणों ने चर्चा में हिस्सा लिया।