परमपिता परमात्मा शिव तब ही आते हैं,जब अज्ञान अंधकार की रात्रि प्रबल हो जाती है,परमात्मा का ही नाम है शिव – बी.के. सावित्री दीदी

  • सेवा केंद्र पर सभी शिव वत्सो के द्वारा शिव का ध्वज फहराया गया
  • महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व

जावरा (अभय सुराणा)। महाशिवरात्रि का शाब्दिक अर्थ है-महा अर्थात ‘महान’, रात्रि अर्थात ‘अज्ञान की रात’ और जयन्ती अर्थात ‘जन्म दिवस’। परमपिता परमात्मा शिव तब ही आते हैं जब अज्ञान अंधकार की रात्रि प्रबल हो जाती है। परमात्मा का ही नाम है शिव, जिसका संस्कृत अर्थ है ‘सदा कल्याणकारी’, अर्थात वो जो सभी का कल्याण करता है। शिवरात्रि व शिवजयन्ती भारत में द्वापर युग से मनाई जाती है। यह दिन हम ईश्वर के इस धरा पर अवतरण के समय की याद में मनाते हैं। शिव के अलावा ओर किसी को भी हम ‘परमात्मा ‘ नहीं कहते। ब्रह्मा, विष्णु, शंकर को देवता कहते है। बाकि सभी है मनुष्य हैं अतः हम सभी उसी निराकार परमपिता के अवतरण दिवस की याद मे शिव जयंती मनाते आ रहे है।
उक्त कथन ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र की संचालिका बी. के. सावित्री दीदी ने उचारित किये इस अवसर पर श्रीमती राधा महंत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावरा ने कहा कि आज शिव पिता के साथ हम सभी बच्चो की जयंती हैं, आज शिव जयंती के साथ,अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस भी हैं। पुरे विश्व मे 145 देशों मे भगवान शिव ने विश्व कल्याण के लिए माताओ को शिव शक्तियों के रूप मे आगे किया।
आपने कहा कि हमें अब शिव बाबा को सृष्टि परिवर्तन के लिए शुभ संकल्पों का सहयोग देना हैं, आप सभी को अब नई सृस्टि परिवर्तन मे स्व को परिवर्तन से विश्व परिवर्तन करना हैं, जिसकी शिक्षा प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी विश्व विद्यालय के सेवा केंद्र पर 88वर्षो से दी जा रही हैं। इसके पश्चात इस अवसर पर सेवा केंद्र पर सभी शिव वत्सो के द्वारा शिव का ध्वज फहराया गया, साथ ही अपने जीवन को पवित्र बनाने के लिए प्रतिज्ञा ब्रह्माकुमारी शिव कन्या दीदी द्वारा दिलाई गई,तत्पश्चात सैकड़ो ब्राह्मण भाई बहनों ने संपूर्ण जावरा नगर में सद्भावना रैली निकाल कर सभी शिव भक्तों और नगर वासियों को शिवअवतरण दिवस “88 शिव जयंती” का संदेश जनमानस तक पहुंचाकर शिव जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की गईl
इस अवसर पर डॉ ज्योति उपाध्याय , नमिता शाकल्य, एवं संतोष मेडतवाल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये, शिव सदभावना रैली मे नगर के जनमानस एवं पुलिस प्रशासन ने अतुलिनीय सहयोग प्रदान किया आभारसैलाना सेवा केंद्र की संचालिका बी. के रजनी दीदी ने किया l