गांधी जयंती पर की विशेष सफाई, नागरिकों को किया मास्क का वितरण

रतलाम । 02 अक्टूबर राश्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर नगर निगम व जिला प्रषासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा षहीद चौक क्षेत्र में विषेश सफाई करवाई जाने के साथ मास्क का वितरण किया गया। गांधी जयंती पर नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा षहीद चौक क्षेत्र में विषेश सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की व नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने घरो, दुकानों व प्रतिश्ठानों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे का पृथक्कीकरण करने व पृथक किये कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में डालने की समझाईष दी गई।
इसके अलावा ऐसे व्यक्ति जिन्होने मास्क नहीं लगाया था उन्हे कोरोना महामारी से बचाव हेतु अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की समझाईष दी व मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री एम.के. जैन, जिला प्रषासन के राजस्व निरीक्षक, पटवारी, झोन प्रभारी श्री किरण चौहान के अलावा सर्वश्री राजेन्द्रसिंह गेहलोत, ओम बसोड़, दरोगा सहित नागरिक उपस्थित थे।