त्रिस्तुतिक जैन समाज के विभिन्न संगठनों ने श्री चपडोद का पुष्प माला से स्वागत कर शाल श्रीफल से सम्मान किया

जावरा (अभय सुराणा) । त्रिस्तुतिक श्री संघ के संगठन मंत्री एवं समाजसेवी श्री माणक चपडोद के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर नगर के त्रिस्तुतिक जैन समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सोमवार को एक सादे समारोह में श्री चपडोद का पुष्प माला से स्वागत कर शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस मौके पर श्री संघ के मंत्री श्री मदन जी चोरडीया कोषाध्यक्ष विनोद बरमेचा श्री राजेंद्र जैन दादावाड़ी ट्रस्ट के श्री चंदन मल कोठारी श्री अशोक लुक्कड श्री राजेंद्र राठौड़ एवं श्री शंखेश्वर पारसनाथ चौपाटी ट्रस्ट के श्री शैतानमल दुगड श्री राजेश बरमेचा श्री राकेश पोखरना श्री सुभाष डुगरवाल शेखर धारीवाल पारस ओसतवाल लोकेंद्र मेहता आतीश ओरा ऋषभ पटवा मंगलेश मेहता आदि समाज जन उपस्थित थे ।इस अवसर पर चपडोद ने नगर की विभिन्न समाज संगठन द्वारा अपना सम्मान कीये जाने पर संगठन पदाधिकारियों प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।