जिला चिकित्सालय रतलाम को इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम सिल्वर द्वारा चादर भेंट

रतलाम । आज इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम सिल्वर द्वारा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन 304 शशि गुप्ता व फाउंडर प्रेसिडेंट सरोज जैन की प्रेरणा से जिला चिकित्सालय रतलाम को 100 चादर मुख्य चिकित्सा एवँ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनन्द चन्देलकर, डॉ कृपालसिंह राठौर एव डॉ अभिनव जैन की उपस्थिति में भेंट की गई।
डॉ चन्देलकर द्वारा क्लब के इस कार्य की सराहना की गई तथा साथ ही उन्होंने कहा कि समाज को इस प्रकार के सेवा कार्य निरन्तर करते रहना चाहिये व पीछे पलट कर नहीं देखें कि हमने क्या सेवा कार्य किया और कितना किया …,बस यह देखें कि आगे क्या क्या सेवा कार्य करना है। उन्होंने समझाईश दी कि इस कोरोना काल में मास्क ही वेक्सीन है। मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं एव अपने आप को कोरोना से बचायें।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ज्योति चौधरी, फाउंडर प्रेसिडेंट सरोज जैन, उपाध्यक्ष कल्पना जैन, सचिव खुशबू लोढ़ा एवं पुष्पा कोठारी उपस्थित थे।