रतलाम । नगर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने निगम के विभाग प्रमुखों की साप्ताहिक टी.एल. बैठक लेकर कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने आयोजित बैठक में निर्देशित किया कि सी0एम0 हेल्य पाईन अन्तर्गत दर्ज शिकायतों का तत्परता से निराकरण किया जावे साथ ही 100/500 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का 02 दिवस में अनिवार्य रूप से निराकरण कराये जाने के निर्देश दिये। वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों का समय-सीमा में निराकरण करने, लोक सेवा गारंटी के अवधि बाह्य प्रकरण के संबंध में प्राप्त सूचना-पत्र का उत्तर तैयार करने, पी.एम. स्वनिधी योजना व आधार सिडिंग सबंल का कार्य तीव्र गति से करने के साथ ही समयावधि में दर्ज पत्रों पर समस्त शाखा प्रमुख द्वारा निराकरण प्रतिवेदन दर्ज कराने के निर्देश दिये।
इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु नगर निगम कार्यालय में आने वाले नागरिकों की थर्मल स्केनिंग, पल्स व ब्लड ऑक्सीजन की जांच हेतु नियुक्त सहायक वर्ग 3 दिनेश राठौड़ व भृत्य श्री कैलाश टेकवानी द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने व कम्प्यूटर आपरेटर श्री सौरभ अग्रवाल व आवक-जावक लिपिक श्री आशीष चौहान द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर 1 दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश निगम आयुक्त श्री झारिया ने संबंधितको दिये। आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, प्र0 कार्यपालन यंत्री श्री श्री जी0के0 जायसवाल, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री एम0के0 जैन, प्रभारी जलप्रदाय विभाग श्री एस0पी0 आचार्य, प्रभारी सचिव श्री जसवन्त जोशी, प्रभारी उद्यान विभाग श्री अरविन्द दशोत्तर, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक श्री जगदीश पांचाल, निजी सहायक श्री सुभाष गोयल, सिटी मैनेजर श्री कपिल मारोठिया, श्री नितिन तिवारी आदि उपस्थित थे।