
रतलाम। लखेरा समाज के प्रतिभावान, मिलनसार मनोज बागड़ी रतलाम को लखेरा मध्य प्रदेश युवा संघठन में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। मनोज बागड़ी वर्तमान मे रतलाम समिति मे उपाध्यक्ष पद का दायित्ब निभाते है और बीजेपी मे ओबीसी मोर्चा मे रतलाम मे महामंत्री है।
मनोज बागड़ी रतलाम को लखेरा मध्य प्रदेश युवा संघठन में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत पर मध्य प्रदेश युवा संघ के अध्यक्ष – अश्वनी भाटी (सिवनी मालवा, होशंगाबाद), सचिव रवि परिहार (इंदौर), कोषाध्यक्ष – अंशुल चौहान (उज्जैन) संघठन प्रमुख आशीष हाडा (इंदौर), प्रचार मंत्री – आनंद बागड़ी (उज्जैन) मीडिया प्रभारी लखन बागड़ी ( पेटलावद, झाबुआ) आदि ने बधाई एवं शुभकामनायें दी तथा उज्ज्ज्वल भविष्य की कामना की।