
रतलाम। डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, काटजू नगर, रतलाम (म.प्र.) में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैम्युअल हैनीमेन की 269वीं जयंती कालेज में दिनांक 10 अपैल 2024 बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ, इर्न्टन डॉक्टर एवं विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर हॉ. हैनीमेन जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य डॉ. भरत पटेल ने अपने उदबोधन में बताया कि डॉ. हैनीमेन के बताए हुए होम्योपैथिक चिकित्सा के नियमों का पालन करते हुए हम सबको होम्योपैथी को एक नई उंचाई तक पहॅुचाना है, जिससे बीमारी को जड़ से खत्म करके आम जनमानस को इसका लाभ पहॅुचाया जा सकें। कार्यक्रम में होम्योपैथिक टिचिंग स्टाफ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. प्रमोद सिंह बघेल, डॉ. वैभव भाटी, डॉ. नेहा जैन, डॉ. दिव्या पोरवाल, डॉ. प्रज्ञा पाण्डेय, डॉ. शमा अगवान, डॉ. हिना मंसुरी, संस्था प्रबंधक दिनेश उपाध्याय एवं स्टाफगण चिन्मय भटट्, नवीन बागड़ी, बाबूसिंह सिसोदिया, श्रीमती लोकेन्द्र कुवर, श्रीमती चंदा व्यास उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात् उपस्थित समस्त जनों को स्वल्पाहार वितरित किया गया एवं आभार डॉ. प्रमोद सिंह बघेल ने माना।