ट्रांसजेंडर मतदाता सम्मेलन आयोजित

रतलाम 12 अप्रैल 2024। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रतलाम श्री राजेश बाथम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व स्वीप नोडल श्री श्रृंगार श्रीवास्तव के निर्देशन व जिला कार्यक्रम अधिकारी व स्वीप सहायक नोडल श्री रजनीश सिन्हा के मार्गदर्शन में 12 अप्रैल को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र रतलाम में ट्रांसजेंडर मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा सहायक संचालक मबावि व स्वीप सहायक नोडल सुश्री अंकिता पंड्या द्वारा प्रस्तुत की जाकर वोटर हेल्पलाइन व सिविजिल एप की जानकारी तथा मतदान की अपील सभी ट्रांसजेंडर मतदाता से की गई।
उप संचालक सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन कल्याण विभाग श्रीमती संध्या शर्मा द्वारा ट्रांसजेंडर से अनिवार्य मतदान की अपील की गई। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर अनमोल ज्योति चंद्रावत द्वारा अपने पहली बार मतदान करने के पूर्व अनुभव को साझा किया गया व उपस्थित सभी साथियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कला पथक दल सदस्यों द्वारा मतदान गीत की प्रस्तुति दी गई। उपस्थितजन को कार्यक्रम में मतदाता शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में प्रभारी श्रीमती सुशीला व्यास, श्रीमती नीलम वाघेला, पर्यवेक्षक सुश्री ऊषा लिंबोदिया, सुश्री हेमलता गहलोत, श्रीमती मालती शर्मा, श्रीमती भावना बोरीवाल, श्रीमती शोभना कसेरा, श्रीमती अंतिमबाला खराड़ी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग से श्रीमती किरण चाहंदे, जिला दिव्यांग केंद्र से श्री आनंद कातरकर, श्री रवि जैन, श्री आकाश पथरोड, श्री कैलाश पटेल, श्री विकास श्रीवास्तव व अन्य साथी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती ज्योति सोनी द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन प्रभारी श्रीमती सुशीला व्यास द्वारा किया गया।