मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया ईद पर पंडित मुस्तफा आरिफ का अभिनंदन

रतलाम। ईदुल फितर के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संभागीय अध्यक्ष हाजी इलियास एहमद कुरैशी ने प्रख्यात लेखक और पत्रकार पंडित मुस्तफा आरिफ का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रफीक एहमद कुरैशी और मोर्चे के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
श्री कुरेशी ने पंडित मुस्तफ़ा आरिफ का अभिनंदन करते हुए कहा कि रतलाम के लिए गर्व की बात है कुरान शरीफ पर आधारित हिंदी पदावली में 10000 पद 18 अध्याय के महागीत ईश्वर प्रेरणा का लेखन।
हाल ही में उपरोक्त महागीत से भारतीय परिप्रेक्ष्य में चयनित 786 पदो की पुस्तक ‘एक है ईश्वर (कुरान मंथन)’ का प्रकाशन हुआ है। सर्वधर्म सम्भाव की भावना से युक्त इस पुस्तक का विश्व के 16 से अधिक देशो में वितरण हुआ है।
इस अवसर पर पंडित मुस्तफ़ा आरिफ ने अपनी पुस्तक हाजी इलियास कुरैशी को भेंट करते हुए कहा कि विश्व के सनातन धर्म सहित विभिन्न धर्मो के विद्वानो और धर्म गुरुओं का समर्थन इस कार्य को प्राप्त है। सुगम हिंदी में गायन शैली में प्रकाशित इस पुस्तक से जन सामान्य को कुरान के संदेश और भारतीय धर्म ग्रंथो से साम्य को समझने में मदद मिलेगी।
पंडित मुस्तफा आरिफ भारत सरकार के मौलाना आज़ाद एजुकेशनल फाउंडेशन की त्रैमासिक पत्रिका सद्भावना संदेश और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संस्थापक संपादक रहें है।
श्री रफीक एहमद कुरैशी ने कहा रतलाम के एक लेखक की विश्व स्तरीय मान्यता और उपलब्धि निश्चित रूप से संपूर्ण रतलाम के लिए गर्व की बात है।