मुकेश राठौर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, नवीन बैरागी होंगे प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री होंगे मुकेश सिंह परिहार

रतलाम। म.प्र. युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास के संस्थापक व अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान ने एक बार पुनः मध्य प्रदेश में युवा मोर्चा का गठन कर दिया है। जिसमें रतलाम के मुकेश राठौर मध्य प्रदेश के अध्यक्ष, नवीन बैरागी प्रदेश उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के महामंत्री के लिए मुकेश सिंह परिहार को निर्वाचित किया। मोर्चा का फिर से गठन होने पर सभी ने अपनी सुभकामनाये प्रेषित की।