श्री समता महिला मंडल के चुनाव सर्वानुमति से संपन्न

चंचल पटवा पुनः अध्यक्ष एवं पूजा धारीवाल सचिव मनोनीत

जावरा (अभय सुराणा) । आचार्य श्री 1008 श्री रामलाल जी महाराज साहब के अनुयाई संघ के श्री समता महिला मंडल के चुनाव वर्ष 2024 -25 के लिए सर्वसम्मति से संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष श्रीमती चंचल पटवा मंत्री श्रीमती पूजा धारीवाल कोषाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी पगारिया उपाध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला कोठारी श्रीमती प्रमिला सेठिया सहसचिव श्रीमती सीमा धमानी मनोनीत किए गए।
पूर्व अध्यक्ष श्रीमती निर्मला लुनिया श्रीमती लाड़ कुंवर खारीवाल श्रीमती किरण कांठेड़ श्रीमती कल्पना पावेचा श्रीमती नैना सेठिया श्रीमती चंदा कोठारी श्रीमती संगीता कोठारी विजय कांता पामेचा आदिअनेक सदस्यों ने शभकामनाएं एवं बधाई दी।
तथा महिला मंडल को और अधिक गतिशील बनाने में सहयोग का विश्वास दिलाया.
श्रीमती चंचल पटवा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया उनमें विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया तथा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का निवेदन किया।