
उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा देशभर में निवास कर रहे लगभग 15 करोड़ वैश्य बंधुओ को शतप्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने एवम् वैश्य बंधुओ को देश की सक्रिय राजनीतिक धारा में जोड़ने हेतु देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तारतम्ब्य में मध्यप्रदेश में इस अभियान को गतिशील बनाने हेतु वैश्य फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक जी अग्रवाल नईदिल्ली द्वारा मध्यप्रदेश के कर्मशील समाजसेवी श्री कुलदीप धारिया उज्जैन को संघटन का लोकसभा 2024 का प्रदेश सहप्रभारी एवम् उज्जैन संभाग प्रभारी मनोनित किया है ।
श्री धारिया शीघ्र ही प्रदेश प्रभारी श्री रोहित खंडेलवाल इंदौर एवम् संघटन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उज्जैन संभाग एवम् प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में प्रभारी एवम् सहप्रभारी की नियुक्तियां करेगे तथा बैठके लेकर वैश्य बंधुओ को सक्रिय कर शतप्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन रतलाम जिला प्रमुख श्री वरुण पोरवाल ने दी।