रतलाम । जल जीवन मिशन हर घर नल से जल के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रतलाम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे निरन्तर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक नल जल योजना बनाकर हर घर को नल के माध्यम से शुद्ध जल उपलब्ध हो सके।
इसी के तहत जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास, उपयंत्री श्री राजेश कुमावत, श्री बबन बेनल ने ग्राम पंचायत सागोद में ग्रामवासियों के साथ मिलकर ग्राम की कार्य योजना बनाई, ग्राम का संसाधन व सामाजिक मानचित्र बनाया गया जिसमें ग्राम में घरो की संख्या, स्कूल, आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन, आबादी, कुँए, हैंडपंप तालाब, नदी, नाला आदि की जानकारी ग्राम के लोगों ने मानचित्र पर दर्शाई। साथ योजना के लिए टँकी कहाँ बन सकती है, पानी का स्रोत कहाँ किया जा सकता है। साथ ही ग्राम का भ्रमण कर सिथति को जाना। ग्राम पेयजल व स्वच्छता समिति का भी गठन 2 अक्टूबर की ग्रामसभा में किया गया।
जिला सलाहकार श्री व्यास ने बताया कि पीआरे ग्रामीण सहभागिता गतिविधि के लिए हमने नई तकनीक बनाई। पहले जहाँ इस गतिविधि को करने के लिए रंगोली, शिट, कलर पैन की जरूरत लगती थीं जो कि कठिन प्रक्रिया थी, उसे आसान करते हुए सभी संसाधन की आकृति की शिट पर कटिंग कर तैयार कर ली गई जिसे ग्राम के उपस्थितजन द्वारा बस गांव के आधार पर जमाना रहता है। इस अवसर पेयजल स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी गुणवत्ता जाँच की व प्रशिक्षण दिया। इस अवसर सरपंच प्रतिनिधि श्री अशोक धाकड़, श्री शांतिलाल धाकड़, श्री राजेश सहायक सचिव आदी उपस्थित थे।