जावरा (अभय सुराणा) । इस धरा पर आने वाला हर व्यक्ति जन्म के साथ ही अपनी अंतिम तारीख भी लेकर आता है लेकिन वह व्यक्ति जो अपने सत्कर्मों एवं सदकार्यों से परिवार के साथ-साथ समाज में अपना विशिष्ट स्थान बनाकर साधु संतों की सेवा में समर्पित रहकर जो कार्य करता है वास्तविकता में वह कार्य सदैव याद रखा जाता है। ऐसी ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी स्वर्गीय श्री रमेशचन्द्र जी पोखरना के धर्मपत्नी श्रीमती चंदनबाला पोखरना ने अपने जीवन काल में सदेव सेवा कार्य की लंबी लाइन खींची है परिवार को उच्च संस्कार दिए हैं जो अनुकरणीय है ,उक्त विचार नगर पालिका परिषद जावरा के उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने शांति वन पर हुई श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किये।
इस अवसर पर ही श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा साधुमार्गी श्रावक संघ के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पटवा अभय भंडारी अन्न क्षेत्र जनकल्याण समिति के चंद्रप्रकाश ओस्तवाल मंडी व्यापारी से अजीत चतर शांत क्रांति संघ की ओर से ललित भंडारी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे परिवार के पुखराज जी, मणिलाल, अनिल, सुनील, संजय, कमल, ललित उत्तम, विमल अमित विवेक, आदि परिवार के सदस्यों ने मुखाग्नि दी। शोक सभा का संचालन ललित भंडारी ने किया।