
रतलाम। नेत्रंम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि रावटी निवासी स्वर्गीय बापूलाल मेहता की धर्मपत्नी हिम्मत मेहता पत्रकार, कांतिलाल मेहता की माताजी,लोकेश मेहता, डॉ दीपक मेहता की दादी, भावीत की परदादी जी सुश्राविका रोशन बाई मेहता का 88 वर्ष की उम्र में शुक्रवार सुबह संथारे सहित देवलोक गमन हो गया है। आपकी अंतिम महाप्रयाण यात्रा के पूर्व रोशन बाई की इच्छानुरूप नेत्रदान करवाये गए। जिसकी सूचना गीता भवन न्यास बडनगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल.ददरवाल को दी गयी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल वे अपनी टीम के परमानंद राठोर के साथ बडनगर से रावटी पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रातः 10.40 पर सफलता पूर्वक कार्निया लिया। नेत्रदान के दौरान मेहता परिवार के सभी सदस्यों ने कार्निया लेने की प्रक्रिया को देखा और अपनी भ्रांतियों को दूर किया। इस नेत्रदान से दो व्यक्तियों की जिंदगी रोशन होगी नेत्रदान के समय नेत्रम संस्था रतलाम के नवनीत मेहता, भगवान ढलवानी, मीनु माथुर, गोपाल पतरा वाला, राखी व्यास, डॉ धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने सेवाएं प्रदान की।
श्रीमती रोशन बाई मेहता की डोल यात्रा 11 बजे कपड़ा बाजार से निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शांतिवन पहुँची महाप्रयाण यात्रा में बड़ी संख्या में नगर वासियों,समाजजनों, महिलाओ समाजसेवी संस्थाओं ने शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शांतिवन पर श्रीमती मेहता के जेष्ठ पुत्र हिम्मत मेहता,कांतिलाल मेहता,लोकेश मेहता, डॉ दीपक मेहता ने मुखाग्नि दी।