विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया, कलेक्टर ने दिलाई शपथ

रतलाम 31 मई 2024। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 31 मई “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस“ अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागृह में कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस साल, एक बार फिर, विश्व स्वास्थ्य संगठन और दुनिया भर के सार्वजनिक स्वास्थ्य चैंपियन युवाओं पर तंबाकू उद्योग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस वर्ष की थीम बच्चों को तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना रखी गई है।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना, एसडीएम श्री मनीष जैन, श्री संजीव पांडे, श्री सुनील जायसवाल, सुश्री राधा महंत, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा, म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर द्वारा शपथ दिलाई गई कि मैं मै अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों का उपयोग या सेवन नही करूंगा/करूंगी एवं अपने परिजनों, मित्रों या परिचितों को भी तम्बाकू उत्पादों का सेवन नही करने के लिए प्रेरित करूंगा/करूंगी इसके अलावा मैं अपने पर्यावरण को भी तंबाकू उत्पादो से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने में योगदान करूंगा/करूंगी।
मद्यपान तथा मादक पदार्थों, नशीली दवाईयां, शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामो से समाज, युवाओं को अवगत कराने, नशामुक्ति के लिये जनजागृति कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज, युवाओं एवं बच्चों को तम्बाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाली गम्भीर बीमारियों जैसे कैंसर, टी.बी., हृदय रोग आदि से बचाव करने के लिये जनजागृति लाना हैं। इस हेतु राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाईन नंबर 14446 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर जिलें के अधिकारी कर्मचारी, राजस्व अधिकारी, उपसंचालक सामाजिक न्याय, जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र के प्रशासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।