
रतलाम 02 जून 2024। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए द्वितीय रेंडमाइजेशन रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकगण तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मंडलोई तथा सभी सहायक रिटर्निग अधिकारी आदि उपस्थित थे।