

अहमदाबाद । मेवाड़ पूज्य प्रवर्तक मेवाड़ के नाथ गुरुदेव श्री अंबालाल जी महाराज साहब की 120वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जय मेवाड़ युवक संघ स्थानकवासी अहमदाबाद द्वारा आयोजित एक सेवा गुरु अंबेश के नाम कार्यक्रम सिविल हॉस्पिटल किडनी विभाग में दर्दियो एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के लिए भोजन व्यवस्था का कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संघ की तरफ से रखा गया। जिसमें करीबन 350 से 400 दर्दियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों ने लाभ लिया। इस सेवा के कार्य में पधारे सभी कमेटी मेंबर एवं महानुभावों का जय मेवाड़ युवक संघ परिवार की तरफ से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया ।