कराओके कंपटीशन के साथ संपन्न हुई जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर की साधारण सभा

रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर की साधारण सभा रविवार 2 जून को सागोद रोड स्थित अग्रसेन वाटिका में आयोजित की गई। जिसमे मंगलाचरण श्री जयंत जैन ने किया। दीप प्रज्वलन मातृ शक्ति श्रीमती स्नेहलता लूनिया , संगीता खमेसरा, मधु गोधा , शोभना चपरोट, रचना चोरड़िया, सरिता धींग ने किया।
तत्पश्चात ग्रुप परिवार में नए सदस्य दम्पत्ति मित्र श्री सुनील – डा सुनीता जी वोहरा, श्री अनिल – मीनाक्षी जी जैन एवम श्री अनिल – रीता जैन को ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद जी लूनिया वर्तमान अध्यक्ष संजय खमेसरा ने पीन लगाकर विधिवत सदस्यता प्रदान की।
इस सभा में कराओके कंपटीशन में लगभग 14 मित्रो ने भाग लिया जिसमे मास्टर अतिशय निलेश गोधा प्रथम , श्री धर्मेश कोठारी द्वितीय , श्री मति अलका निलेश जी पोरवाल तृतीय स्थान पर रहे। अन्य तीन प्रोत्साहन पुरस्कार श्री चितरंजन जी लालन, श्री मति सुनीता शरद मूणत एवम मनीषा जी लोढ़ा प्रदान किए इसी बीच ग्रुप के उपाध्यक्ष श्री संदीप चोरड़िया & मनोरंजन समिति ने मिलकर किस्मत का खेल एक रोचक गेम्स भी उपस्थित सभी दम्पत्ति मित्रो बच्चो को खिलाया।
जो की भरपूर मनोरंजक गेम्स रहा
पुस्तक पढ़ो योजना के रजत पुरस्कार के विजेता श्री मति सुनीता मूणत, कविता जी लुनावत, अरुणा जी मेहता एवम मंजू जी चंडालिया रहे जिन्हे ग्रुप के सचिव संजय चपरोट एवम योजना के प्रायोजक योगेश लसोड द्वारा पुरुस्कृत किया गया
अंत में आभार श्री प्रमोद धींग ने माना।