अभीमोक्षम शिविराथिॅयो का बहुमान

जावरा (अभय सुराणा) । आचार्य श्री रामलाल जी महाराज साहब एवं उपाध्यायश्री राजेश मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य में चित्तौड़गढ़ में लगाए गए अभीमौक्षम शिविर में 2000 बच्चों की उपस्थिति में वर्ल्डगिनिज बुक में नाम आए हुए शिविर में जावरा संघ से 22 बालक बालिकाओं ने भाग लिया तथा पांच संघ सदस्यों ने अपनी सेवा प्रदान करी, उन सभी का बहुमान श्री समता महिला मंडल एवं श्री साधुमागीॅ जैन संघ श्री समता युवा संघ द्वारा किया गया।
श्री संघ अध्यक्ष श्री अशोक छजलानी एवं समता महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती चंचल पटवा ने स्वागत भाषण दिया श्रीमती पटवा ने सभी शिविराथिॅयो को संबोधित करते हुए कहा कि आपने 15 दिन शिविर में बिना बिजली ,मोबाइल ,टीवी, ऐसी आदि भौतिक साधनों को त्याग कर अपनी दिनचर्या का निर्वहन किया !आचार्य श्री की निश्रा में रहकर ज्ञान ध्यान, तप, आदि सीखा तथा भौतिक साधनों के बिना भी अपना जीवन कैसे व्यतीत किया जा सकता है, भावी जीवन की नींव रखी गई है इसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए.युवा संघ अध्यक्ष श्री पंकज औसतवाल एवं बहुमंडल अध्यक्ष श्रीमती आस्था पगारिया ने शिविर के अनुभव साझा किया शिविराथि कुमारी गर्विता कोठारी, एलीना पावेचा, सिद्धि औसतवाल महक पगारिया, हषॅवी पोखरना , ओजस औसतवाल आदि ने अपने अनुभव साझा किये शिविर में अपनी सेवा देने वाले श्री राजेश पोखरना श्रीमती श्वेता खिदावत कुमारी मुस्कान पगारिया ने अपने विचार व्यक्त किये इनका भी बहुमान किया गया ।संघ पूर्व अध्यक्ष पुखराज पटवा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब समभाव आता है तो उसे भौतिक साधनों की आवश्यकता नहीं होती है जिसके कारण आप और हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं ।समारोह में श्री अभय भंडारी पुखराज काठेड़ ,बाबूलाल पोखरना अनिल पावेचा ,सचिन खारीवाल, ललित पगारिया ,नरेश मेहता सूरजमल पामेचा, महिला मंडल सदस्य श्रीमती निर्मला लूनिया किरण काठेड़ ,चंदनबाला कोठारी, चंदा कोठारी ,संगीता कोठारी ,दिव्या पगारिया ,विमला देवी खारीवाल, अंगूर बाला पोखरना ,आस्था पगारिया ,रचना पावेचा, नीलू पावेचा, मनीषा पगारिया ,पूजा धारीवाल, गुंजन ललवानी ,ललिता कोलन, समीक्षा पोखरना, भावना, रानी , मधु ,चंदन बाला पोखरना, युवा संघ के श्री यतिन पगारिया, विपिन पीतलिया ,सुयश खारीवाल ,चिराग काठेड़ ,आदि कई गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा धारीवाल ने किया तथा आभार श्रीमती राजकुमारी पगारिया द्वारा व्यक्त किया गया। जय गुरु नाना जय गुरु राम के जयकारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।