इनकम टेक्स और जीएसटी के लिए रतलाम एकाउंटेंट्स एसोसिएशन का सेमीनार

रतलाम 3 जून 2024। इन्कम टैक्स व जीएसटी की जानकारी के लिए रतलाम एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के तत्वाधान विशेष सेमीनार गत दिवस व्यास वाटिका रतलाम पर हुआ। सेमीनार में सीए पंकज शाह बतौर मुख्यअतिथि के रूप में मुख्य वक्ता रहे। सीए शाह ने कार्यक्रम में इनकम टेक्स 2024 के अंतर्गत हुए महत्वपूर्ण बदलाव के साथ अन्य बारीकियों की जानकारी दी। इनकम टैक्स की धारा 43 बी के तहत (MSME) के सभी नियमों को विस्तार से समझाते हुए उन्होंने नये इन्कम टैक्स के नियम, नये आईटीआर फार्म के बारे में जानकारी साझा कर ऑडिट में जो नये बदलाव हुए है उससे सभी को अवगत कराया।
सेमीनार के सीए उमेश गोयल ने जीएसटी के नियमों के बारे में विस्तार से समझाते हुए सदस्यों को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान कर जीएसटी में आईटीसी क्लेम और रिवर्सल के नियमों को विस्तार से बताया। सेमीनार में रतलाम एकाउंटे्ट्स एसोसिएसन ने संस्था के सदस्य संपर्क निर्देशिका (Member Contact Directory) का विमोचन किया। विमोचित निर्देशिका को सेमीनार में सभी सदस्यों को वितरित की गई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पंकज भंडारी, उपाध्यक्ष मयंक जोशी, सचिव प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष दर्पण अग्रवाल, सहसचिव अंशुल ऐरन, सह कोषाध्यक्ष राकेश पांचाल, मनोज शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, महेश पांचाल, दीपक अग्रवाल, जितेंद्र झामर, मुकेश पांचाल, प्रमेन्द्र नाहटा, विकास जैन, पुरषोत्तम पांचाल, संजय शर्मा, अभिषेक ओझा, सत्यनारायण राठौड़, हरीश राठौड़, अमित धारवाए आशीष राणावत, ईश्वर गोयल, अर्जुन पांचाल, राहुल भटेवरा, शुभम चोपड़ा, रोहित वशिष्ठ, भावेश अरोरा सहित संस्था के सभी सदस्य मौैजूद रहे। मंच का संचालन प्रदीप शर्मा एवं अंशुल ऐरन ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार अंशुल ऐरन ने माना।