जावरा(अभय सुराणा) । ग्राम मावता तहसील पिपलोदा के गांव नवली से बगिया के बीच दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारो ने रूपए से भरा बैग लेकर जा रहे पेट्रोल पंप के संचालक नितेश राठौर की बाइक को लात मार कर गिरा दिया और रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। अनायास हुई इस घटना से निलेश घबरा गए और सूचना सर्वप्रथम अपने परिवारजनों को दी और कालूखेड़ा थाना पहुंचकर अपने साथ हुई वारदात बताई ।
मामले में सी एस पी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि फरियादी के साथ पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है, ऐसा लगता है की घटना में चार लोगों के शामिल होने की आशंका है। फिलहाल मामले की गंभीरता से विवेचना की जारही है। विवेचना के पश्चात लूट और मारपीट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा। फरियादी ने बताया कि वह कालूखेड़ा स्थित सेंट्रल बैंक में करीब 10:30 लाख रुपए जमा करवाने के लिए निकले थे और रास्ता में यह घटना घटित हो गई।