माता जिनका नाम पुकारे किस्मत वाले होते हैं

रतलाम । आज मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भजनों दिनांक 17-10-2020,शनिवार को होने के अवसर पर अलकापुरी में स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भजनों का आयोजन कुशवाहा भजन मंडली द्वारा रखा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुखर्जी महिला मंडलाध्यक्षा श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव द्वारा कराया गया। भजन दोपहर 2.00 बजे से प्रारंभ होकर 4.00 बजे तक चलें तत्पश्चात मास्क वितरण किया गया। मंदिर में आने वाली सभी महिलाओं को मास्क वितरण किए गए तत्पश्चात आरती संपन्न की गई इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा की जिला महामंत्री मनीषा शर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिमा उपाध्याय, खुशबू आरोलिया, कोमल चौरसिया,रेखा, आशा सोनी,रीना शर्मा, श्रीमती मंजू आदि क्षेत्र के स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही। सभी ने भजनों का आनंद लिया यह जानकारी मुखर्जी महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने दी।