रतलाम । मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि यूनियन कार्यालय में दोपहर 12:00 बजे युवाओं के मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित मुख्य अतिथि के रुप में आए पूर्व विधायक पारस सकलेचा सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, ह्रदेश पांडे, हरीश चंदवानी, युवा समिति अध्यक्ष गौरव सांगते एवं सचिव दीक्षांत पंड्या ने कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शुरुआत मैं संबोधित करते हुए सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज युवाओं को समाज के क्षेत्र में संगठन में आगे बढ़-चढ़कर काम करना चाहिए । जहां केंद्र सरकार ने युवाओं की 2004 के बाद पेंशन बंद करी,नई नौकरी के बारे में सरकार कुछ नहीं सोच रही है ऐसे में युवाओं को आगे आना चाहिए और वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस संघर्ष में भागीदार बनना चाहिए । सकलेचा ने कहां की जिस पावन धरती पर आज विवेकानंद जी को याद किया जा रहा है यह यूनियन 100 साल पूर्ण 1 अक्टूबर 2020 को कर चुकी है युवाओं को इस संगठन मे संगठित होकर आगे बढऩा चाहिए केंद्र सरकार अपनी मनमानी कर रही हैरेल को निजी हाथ में स्टेशन को निजी हाथ में दे रही है इस लड़ाई में युवाओं को संगठन को मजबूत बनाना चाहिए युवाओं को आगे बढऩा चाहिए विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए । मंडली पदाधिकारी ने भी अपने अपने वक्तव्य रखें जिसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, ह्रदेश पांडे शैलेश तिवारी हरीश चंदवानी दीक्षांत पंड्या गौरव सागते ने भी संबोधित किया इस अवसर पर तमाम युवा शाखा सचिव शाखा अध्यक्ष मौजूद रहे आभार अशोक तिवारी ने माना।