रतलाम। मंडी व्यापारी संघ रतलाम की समस्त इकाइयों द्वारा सामूहिक रूप से भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सभी कृषक भाइयों एवं उनके परिवार जनों का व्यापारी जनों का स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 3 दिसंबर बुधवार को महू रोड़ स्थित मंडी प्रांगण में बैंक ऑफ़ इंडिया के पास वाले व्यापारी भवन में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।
इस आयोजन में सीएमओ संध्या बेलसर के निर्देशन में सिविल हॉस्पिटल के विशेष डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे जिसमें अस्थमा जनरल फिजिशियन टी बी मलेरिया स्त्री रोग आदी का परामर्श निशुल्क दवाई वितरण एवं रक्त परीक्षण कीया जाएगा। रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन प्रितेश गादिया, मंडी समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर , निलेश बाफना, मोहन मुरली वाला, राकेश लाठी, दिलीप मेहता, रितेश बाफना, रेडक्रॉस संचालक शरद जोशी, सुशील बाफना, संजय लूनिया, हेमंत बाफना, अशोक जैन, राजेश राका, दिनेश बरमेचा, सुलोचना शर्मा, सुनील पारीख, सचिव मानस पुरोहित आदि ने किसान भाइयों से आव्हान किया कि अपने परिवारों को इस स्वास्थ शिविर का लाभ दिलवाये। उपरोक्त जानकारी मंडी सचिव लक्ष्मी भंवर ने दी।