सिवाना सेवा समिति अहमदाबाद का स्नेहमिलन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

अहमदाबाद । राजस्थान प्रान्त के गढ़सिवाना नगर के जैन समाज के प्रवासी बंधुओ के संगठन सिवाना सेवा समिति का वार्षिक स्नेहमिलन गांधीनगर स्थित महावीर जैन आराधना केन्द्र , कोबा तीर्थ में रविवार को (दि.,21.12.25) आयोजित हुआ जिसमे प्रवासियों ने उत्साह व उमंगपूर्वक भाग लिया।
समिति के उपाध्यक्ष मुकेश आर.कंकुचौपडा ने बताया कि सर्वप्रथम महावीर स्वामीजी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री राजन सुश्रा (IPS , DIGP गुजरात पुलिस), विधायक हमीरसिंह भायल सिवाना विधानसभा , बाबूलाल तातेड़ – कोषाध्यक्ष चम्पावाड़ी सिवाना , हर्षल बागरेचा (Founder & CEO Elsner Technology Pvt.Ltd.) स्नेहमिलन लाभार्थी महेन्द्र चंपालालजी छाजेड़, सिवाना सेवा समिति अहमदाबाद के अध्यक्ष दिलीप बागरेचा, निवर्तमान अध्यक्ष : अमीत बालड , सचिव कीर्ति बागरेचा स्नेहमिलन संयोजक : मनीष मेहता ने दीप प्रज्वलन कर मंच पर स्थान ग्रहण किया व संगीतकार झरना वोरा ने नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अध्यक्ष दिलीप बागरेचा ने स्वागत संबोधन दरम्यान सभी आगन्तुकों का स्वागत कर संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात सभी अतिथिगणों व स्नेहमिलन के लाभार्थी श्रीमती रीटादेवी महेन्द्र कुमार चंपालालजी छाजेड़ परिवार का बहुमान किया गया।
उल्लेखनीय है कि लाभार्थी महेन्द्र कुमार छाजेड़ गत 15 वर्षों से श्री वासुपूज्य स्वामी जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट मंडल, उम्मेदपुरा के महामंत्री व श्री चम्पावाड़ी ट्रस्ट गढ़ सिवाना में ट्रस्टी ,अखिल भारतीय छाजेड परिवार-बिरामी, जोधपुर टस्ट मे सहमंत्री , जहाज मंदिर मांडवला मे ट्रस्टी , वर्तमान प्रवासी प्रकोष्ठ भाजपा राजस्थान के सदस्य के रूप में सेवाओं का समर्पण कर रहें है वहीं रीटादेवी छाजेड़ ने भी मातृभूमि सिवाना मे भाजपा से जैन समाज की प्रथम महिला प्रधान एवं उप प्रधान के रूप में सेवाएं प्रदान की है ।
कार्यक्रम दरम्यान विशेष अतिथि राजन सुश्रा ने सभी अभिभावकों को बच्चों के साथ समय व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया वही जैन समाज की विभिन्न विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करने की सराहना की । सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने राजस्थान के विकास कार्यों के साथ ही सिवाना के विकास कार्यों की जानकारी साझा की व पचपदरा रिफायनरी के संदर्भ में भी जानकारी दी । बाबूलाल तातेड़ ने समाज को शिक्षा , चिकित्सा के क्षेत्र में आगे आकर विशेष कार्य करने की प्रेरणा दी , हर्षल बागरेचा ने वर्तमान में उपलब्ध विभिन्न नवीन टेक्नोलॉजी का लाभ लेते हुए रचनात्मक कार्य करने की प्रेरणा दी व समय के साथ जीवन शैली में भी परिवर्तन करने का सुझाव दिया । लाभार्थी महेन्द्र छाजेड़ ने स्नेहमिलन आयोजन का लाभ प्रदान करने हेतु समिति का आभार प्रकट किया व विधायक महोदय से मातृभूमि सिवाना को रेलवे लाइन से जोड़ने की अपील की ।
निवर्तमान अध्यक्ष अमित बालड़ ने संस्था की प्रगति यात्रा पर प्रकाश डाला । पूर्व अध्यक्ष दिनेश श्रीश्रीमाल ने आगामी आयोजित होने वाली क्रिकेट टूर्नामेंट की योजना पर जानकारी साझा करके युवाओं को प्रोत्साहित किया । स्नेहमिलन संयोजक मनीष मेहता ने भी संबोधित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सदस्यों का व सह संयोजक कमलेश श्रीश्रीमाल व विमल बागरेचा का आभार प्रकट करते हुए संयोजक की जिम्मेदारी हेतु समिति के प्रति कृतज्ञता प्रकट की । कार्यक्रम का अभूतपूर्व सुंदर मंच संचालन मुकेश आर . चौपड़ा, निखिल कानूँगा, वीणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में सचिव कीर्ति बागरेचा ने सभी का आभार प्रकट किया ।