विश्व ध्यान दिवस पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में रतलाम में हुआ भव्य आयोजन

रतलाम। विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ में एक भव्य आयोजन किया गया। पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में , मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान पश्चिम के राज्य प्रभारी राजस्थान के राज्य प्रभारी करना राम जवालिया अरविंद जी पांडेय राज्य प्रभारी राजस्थान मध्यप्रदेश पश्चिम के युवा राज्य प्रभारी प्रेमजी पूनिया ने भाग लिया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के रत्नेश विजयवर्गीय, पतंजलि तहसील प्रभारी सीमा जी वर्मा, नव योगी अनिल पूनिया और सोशल मीडिया जिला प्रभारी नित्येंद्र एम आचार्य जय श्री राठौर विराट पूनिया अर्जुन पूनिया भी मौजूद थे।

ध्यान और योग के महत्व पर चर्चा

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ध्यान और योग के महत्व पर चर्चा की और इसके लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की। योग एक्सपर्ट नित्येंद्र एम आचार्य ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से योग के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं और कई लोगों में अच्छे परिवर्तन देखे हैं।

उत्साह पूर्वक मनाया गया ध्यान दिवस

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ध्यान दिवस को उत्साह पूर्वक मनाया और अपने जीवन में योग और ध्यान को अपनाने का संकल्प लिया। पतंजलि योगपीठ के आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों को योग और ध्यान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।निःशुल्क ध्यान सीखने संपर्क सूत्र 9425103391