जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम द्वारा 3 दिवसीय धार्मिक व मनोरंजक यात्रा का आयोजन

रतलाम। JSG संगीनी उमंग रतलाम द्वारा एक 3 दिवसीय धार्मिक मनोरंजन से भरपूर यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें आर्य रक्षित तीर्थ मंदसौर, करेड़ा पारसनाथ ,शिवा स्टैचू नाथद्वारा ,हिमाचल सूरी धाम चारभुजा , सोनाड़ा खेतलाजी, मुछाला महावीर, राणकपुर जी ,झीलों की नगरी व दर्शनीय उदयपुर की शानदार यात्रा का आयोजन 2+2 ऎसी बस द्वारा किया गया।
जिसमें ग्रुप की वरिष्ठ सखियों सहित 35 सदस्य ने भाग लिया जिसमें यात्रा समिति द्वारा अच्छी शानदार व्यवस्था करी गई वह मनोरंजन समिति द्वारा बस में शानदार मनोरंजन कराया गया। यात्रा समिति की प्रमुख विजया लूनिया का स्वागत ग्रुप की वरिष्ठ रमिला जी सकलेचा, संगीता कांठेड़, बिंदु कटारिया द्वारा किया गया । ग्रुप अध्यक्ष रेनु लूनिया व निर्मला पटवा ,अनिता कोठारी द्वारा यात्रा समिति व मनोरंजन समिति का धन्यवाद किया गया एवं यात्रा में भाग लेने वाली सभी सखियों को यात्रा को यादगार व अविस्मरणीय बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।